सिमडेगा, मई 16 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो थाना क्षेत्र के गिरदा ओपी के टकबर साहू के दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब तीन हजार रुपए नगद सहित बीस हजार के अन्य सामग्री की चोरी कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब वे दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि गुमटी का चदरा कटा हुआ है। दुकान खोलने पर देखा कि सभी सामान बिखरा पड़ा है। इधर दुकानदार से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस जांच कर रही है। - यह भी पढ़ें- कपड़ों के शोरूमों से लाखों की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...