सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- भदैया, संवाददाता। सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर कोतवाली देहात में मुरारपुर मोड़ के पास सोमवार की रात चोरों ने एक गुमटी को निशाना बना लिया। लोहे के दरवाजे का कुंडा और ताला काटकर चोर दुकान में घुसे और अंदर रख करीब 40 हजार रुपये मूल्य का सामान समेट कर चुरा ले गए। जबकि घटनास्थल थाने की दूरी महज दो सौ मीटर है। चोरी की यह वारदात चर्चा का विषय बनी है। हनुमानगंज गांव निवासी बहरैची जायसवाल मुरारपुर मोड़ पर गुमटी में चाय नाश्ता के साथ किराने की दुकान खोल रखा है। सोमवार शाम को वह नित्य की भांति दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार की सुबह वापस लौटा तो उसे दुकान के कुंडे में बंद ताला टूटा मिला। दुकान का फाटक खोलकर अंदर देखा तो पता चला कि दुकान में रखा सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान से लगभग 30 हजार रुपये कीमत के सिगर...