गुमटी का उपरी हिस्सा काटकर नकदी समेत सामान की चोरी
औरंगाबाद, जून 22 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर शहर के मौला बाग इलाके में चोरों ने एक गुमटी को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर गुमटी संचालक राहुल कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि चोरों ने गुमटी के उपर का हिस्सा काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 20 हजार रुपये मूल्य के सामान के साथ 10 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- मिठाई दुकान के गोदाम में घुसकर कारीगर से मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.