नौगावां सादात (अमरोहा), नवम्बर 9 -- अमरोहा के मोहल्ला नई बस्ती में रविवार दोपहर गुब्बारों में गैस भरते समय अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुब्बारे बेचने वाला युवक और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए और पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। मंडी धनौरा क्षेत्र के चुचैला कलां निवासी अनीस अहमद गुब्बारे बेचने मोहल्ला नई बस्ती पहुंचा था। उनकी साइकिल पर गैस का सिलेंडर लगा था। इसी दौरान मोहल्ले के फरमान का चार वर्षीय बेटा अली रजान गुब्बारा खरीदने आया। अनीस...