नई दिल्ली, मई 18 -- छोले भटूरे भला किसके फेवरिट नहीं होते। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट, फूले-फूले भटूरे खाने में मजा ही आ जाता है। खासकर घर पर जिस दिन छोले भटूरे बन जाएं, तब तो जी भरके आप इन्हें एंजॉय कर सकते हैं। खैर, घर पर भटूरे बनाना कोई मुश्किल भी नहीं है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से ये फूलते नहीं है। इनमें तेल भर जाता है या फिर खाने में रबड़ की खिंचते हैं। ये सब प्रॉब्लम तभी होती हैं, जब आटा ठीक से ना लगा हो। खासकर मैदा में खमीर उठाना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अगर आपके पास यीस्ट नहीं है तो आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन दही कितनी डालनी है, किस तरह डालनी है और आटा लगाते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है; ये सभी चीजें जाननी जरूरी हैं। आइए एक-एक कर के डिटेल में समझते हैं।1 कप मैदा के लिए कितनी दही काफी...