मेरठ, मार्च 16 -- रविवार को परंपरा के अनुसार ऐतिहासिक प्रांतीयकृत नौंचदी मेले का विधिवत उद्घाटन हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद और जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने शहीद गेट पर फीता काटा और गुब्बारे व शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए। इससे पहले सभी ने शहीद गेट स्थित गणेश मंदिर में पूजा की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने नौचंदी मैदान में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान-जय किसान की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सभी पैदल चलते हुए नवचंडी देवी मंदिर पहुंचे और यहां पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह और सीडीओ नुपूर गोयल हजरत बाले मियां की मजार पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.