बागपत, मार्च 2 -- बागपत। होली पर्व के अवसर पर सोमवार को गुफा वाले बाबा के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने गुफा वाले बाबा का पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। जहां जाम से निपटने के लिए हाइवे पर पहले ही रूट डायवर्ट कर दिया गया था। गुफा मंदिर पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यूपी के कई जनपदों के अलावा हरियाणा, दिल्ली के श्रद्धालुओं में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थित गुफा वाले बाबा की काफी मान्यता है। जिसके चलते होली पर्व पर प्रसाद चढ़ाने और पूजा अर्चना के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गयी। सुबह तीन बजे से पहले ही श्रद्धालुओं के जत्थे पहुंचने लगे और मंदिर जयकारों से गुंज उठा। वहीं दिनभर श्रद्धालु मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पहुंचते रहे और लंबी-लंबी लाइनें लगाकर प्रसाद चढ़ाते रहे। घंटों इंतजार करने...