चाईबासा, जून 20 -- चाईबासा। पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना पर शनिवार को बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी छापेमारी की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरु विनीत कुमार किड़ो के नेतृत्व में बड़ाजामदा, किरीबुरु और नोवामुंडी थाना की संयुक्त टीम ने टंकोसाई, नोवामुंडी और बड़ाजामदा में छापा मारा।कार्रवाई में 5 हीरो होंडा स्प्लेंडर, 1 होंडा लिवो मोटरसाइकिल और 1 होंडा एक्टिवा स्कूटी समेत कुल 7 चोरी के वाहन बरामद किए गए। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीन विधि-विवादित किशोरों को निरुद्ध किया गया।मास्टरमाइंड दयाल कुमार नाग उर्फ मंगल और संदीप पिंगुवा उर्फ पोटी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल पुलिस ने बड़ाजामदा थाना मे...