हाजीपुर, जून 26 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर ओम शांति होटल के पास गुरुवार को छापेमारी का एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 10.202 किलो गाजा एवं 01 एक मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर बिदुपुर थाना क्षेत्र के माईल गांव निवासी ईश्वरी राय के पुत्र राजकुमार बताया गया है। तस्कर राजकुमार जयनगर से गांजा लाकर अपने घर में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बिक्री करता था। पुलिस ने राजकुमार के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेज دیا गया। यह जानकारी डीएसपी सुबोध कुमार ने सदर थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। यह भी पढ़ें- गुप्त सूचना पर छापेमारी, 10 किलो गाजा संग तस्कर गिरफ्तारपुलिस का अभियान उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ...