मधुबनी, फरवरी 4 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। आरएस थाना क्षेत्र के पथराही टोला नगर परिषद के वार्ड 26 में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक शराब धंधेबाज को प्रीमियम क्वालिटी की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उत्पाद इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि नगर परिषद वार्ड 26 के राम गुलाम महतो के पुत्र अनिल कुमार सिंह के झोपड़ीनुमा एक घर से विभिन्न ब्रांड की प्रीमियम क्वालिटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब कुल मिलाकर लगभग 39.270 लीटर के आसपास बताई गई है। छापेमारी दल में एसएचओ नीलकमल मिश्रा, उत्पाद इंस्पेक्टर पंकज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय चौधरी सहित महिला व पुरुष सशस्त्र बल शामिल थे। एसएचओ नीलकमल मिश्रा ने बताया कि होली को देखते हुए उत्प...