गया, जून 23 -- परैया थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर ईश्वरपुर नदी घाट से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस के पहुंचते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि अवैध बालू खनन की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। मौके से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर थाना लाया गया। मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। ट्रैक्टर के मालिक और फरार चालक की पहचान की जा रही है। विभागीय कार्रवाई के साथ विधि-सम्मत कार्रवाई भी जारी है। यह भी पढ़ें- कोठी पुलिस ने की बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त , चालक फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...