कानपुर, दिसम्बर 14 -- भौतिकवादी समाज में सामाजिक संबंध भी दरकने लगे हैं। मरणोत्तर संस्कार के बाद उनके अपने प्रियजन अस्थि कलश बैंक में रख कर भूल रहे हैं। इन्हीं में से ऐसे अज्ञात अस्थि कलशों का रविवार को भैरोघाट पर पूर्ण शास्त्रोक्त विधि से भू विसर्जन किया गया। यह विसर्जन गुप्त शारदीय पितृपक्ष की दशमी तिथि को किया गया। अस्थि कलश बैंक के संस्थापक मनोज सेंगर एवं मुख्य अतिथि महालक्ष्मी नंद गिरि मंगलमुखी मन्नत मां ने कलशों का पूजन किया। विशिष्ट अतिथि गंगा प्रहरी पंडित रामजी त्रिपाठी, पंडित विजय नारायण तिवारी मुकुल, पंडित शेषनारायण त्रिवेदी एवं पंडित महेंद्र पाण्डेय पप्पू ने कलशों का रोली, अक्षत, पान, सुपाड़ी, कलावा, पुष्प, गंगाजल से विधिवत अभिषेक किया। वरेण्य अतिथि डॉ. प्रदीप दीक्षित एवं डॉ वीसी रस्तोगी ने अस्थि कलश बैंक की 11वीं वर्षगांठ पर प...