फरीदाबाद, जुलाई 11 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक मनाई जाएगी। इसे लेकर प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नौ दिनों मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। शहर में सिद्धदाता आश्रम, एनआईटी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, सैनिक काॅलोनी स्थित शिव मंदिर, डबुआ कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न शक्ति पीठ हैं। इनमें नवरात्रि को लेकर तैयारियां जारी हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 15 जुलाई को घटस्थापना के लिए सुबह 5:43 बजे से 10:45 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त भी पूजा के लिए शुभ माना गया...