मुरादाबाद, जनवरी 27 -- आदि भवानी पीताम्बरा मां बगलामुखी देवी श्री परिवार महायज्ञ समिति ट्रस्ट के जिगर कालोनी स्थित भवन में गुप्त नवरात्र के विश्राम पर सिद्धपीठ गुरु राजेंद्र पाल गुप्ता ने मां का महायज्ञ किया। इससे पहले उन्होंने पूरे नवरात्र में सुबह और शाम नौ दिन तक प्रत्येक नवरात्र पर मां का आह्वान किया। गुप्त नवरात्र को महंत एवं गुरु राजेंद्र पाल गुप्ता ने महायज्ञ किया बारिश के बाद भी महायज्ञ में आहुतियां देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भवन के बाहर तक श्रद्धालुओं के पहुंचने पर आठ-आठ की टोलियां बनवा कर आहुतियां दिलवाई गईं। पूर्णाहुति में भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में अमित सरीन, इति सरीन, ऐके सिंघल, लक्ष्मी गुप्ता, शुभम अग्रवाल, विपिन, पुष्पेंद्र अग्रवाल, सनहिल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.