सासाराम, जुलाई 16 -- बिक्रमगंज, हिटी। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ होने के साथ ही क्षेत्र में देवी भक्त नौ दिनों की शक्ति उपासना में जुट गए हैं। सनातन परंपरा में गुप्त नवरात्रि को सिद्धिदायक और आध्यात्मिक साधना का विशेष पर्व माना जाता है। इस दौरान मां आदिशक्ति की विधि-विधान से पूजा, मंत्र-जप, दुर्गा सप्तशती का पाठ, ध्यान और हवन का विशेष महत्व बताया गया है। धर्माचार्य पंडित हरिशरण दुबे ने बताया कि गुप्त नवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान का पर्व नहीं, बल्कि आत्मबल, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का अवसर है। यह भी पढ़ें- गुप्त नवरात्रि 23 जुलाई तक, धन-धान्य बढ़ाने के लिए करें सिर्फ 1 उपाय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...