गुप्त नवरात्रि पर होगा श्रीराम कथा का आयोजन
गढ़वा, जुलाई 5 -- श्रीबंशीधर नगर। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर 15 से 23 जुलाई तक प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की रूप रेखा तय करने के लिए हुई बैठक में समिति का गठन किया गया। समिति में मुख्य संरक्षक विधायक अनंत प्रताप देव बनाए गए हैं। वहीं दीपक प्रताप देव, कामता प्रसाद, राम प्रसाद, रवि प्रकाश सहित अन्य संरक्षक बनाए गए हैं। उसके अलावा सर्वसम्मति से रजनीकांत मधूर को अध्यक्ष, कमलेश मेहता, चुनमुन कुमार, ऋतुराज जायसवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। उसके अलावा कमेटी में अन्य लोग शामिल किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: निरसा के कंचनडीह में 16 से होगा श्रीराम कथा का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.