बक्सर, मार्च 17 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रोहतास जिले में स्थित गुप्ता धाम जा रहे दो युवकों को पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों गुप्ता धाम की बजाय हवालात पहुंच गए। मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार की शाम टाउन थाना की पुलिस ज्योति चौक पर वाहनों की जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी बीच अंबेदकर चौक की तरफ से आ रही एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखते ही बाइक घुमा भागने लगे। हालांकि दोनों पकड़ लिए गए। इनके पास मौजूद पिट्ठू बैग से 360 एमएल शराब बरामद की गई। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अशोक ठाकुर पिता मनोज ठाकुर और मान सिंह पिता गौरव प्रजापति बताया। दोनों इटाढ़ी थाना के इजरी श्रीरामपुर के रहने वाले हैं। अशोक ने पुलिस को बताया कि मान सिंह के साथ वह अपने चचेरे भाई की बाइक से गुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.