सासाराम, अगस्त 16 -- शिवसागर, एक संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी पर गुप्ता धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पूजा समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड्डी थाना क्षेत्र के पनियारी घाट से गुप्ता धाम जाने वाले मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। गुप्ता धाम जाने और वापस लौटने के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...