कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर, संवाददाता। गंगा बैराज में स्नान के दौरान डूबे युवक की चार दिन बाद गुप्तार घाट में गंगा किनारे लाश मिलने से सनसनी मच गई। कुत्तों का झुंड सड़ा-गल चुके शव को नोच कर खा रहे थे, यह देख घाट किनारे मौजूद लोगों ने कुत्तों को भागकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फीलखाना पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, सोशल मीडिया में वायरल फोटो के जरिए बेटे के शव की शिनाख्त कर परिजनों ने फीलखाना पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।सोमवार सुबह गुप्तार घाट में कुत्तों का झुंड गंगा किनारे पड़ी एक लाश पर टूटे पड़े थे। आवारा कुत्ते शव से मांस के लोथड़े नोचकर इधर-उधर घूम कर खा रहे थे। लाश पर कुत्तों के झुंड को टूटता देख क्षेत्रीय लोगों ने फीलखाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच कर शव की शिनाख्त न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.