अयोध्या, फरवरी 4 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। अयोध्या में गुप्तारघाट पर ओपन एयर थियेटर होली तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस थियेटर का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस थियेटर में रावण वध प्रसंग, हनुमान और जटायु की भव्य मूर्तियां भी तैयार हो चुकी हैं। राम भक्तों के लिए यह स्थान विशेष रूप से आस्था के केंद्र में है। पहले दो चरणों में बड़े पैमाने पर विकास हो चुका है, जिसमें घाट का सौंदर्यीकरण, वॉटर स्पोर्ट्स सुविधाएं, आधुनिक पार्क, योग-ध्यान केंद्र आदि शामिल हैं। अब तीसरे चरण में कुल 1833.63 लाख रुपये (लगभग 18.34 करोड़) की लागत से अंतिम छोर का काम चल रहा है। तीसरे चरण में मुख्य रूप से पार्किंग क्षेत्र, पाथवे, टिकट घर, गार्ड रूम, टॉयलेट ब्लॉक, किचन के फिनिशिंग कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही इंटरप्रिटेशन सेंटर, अन्य स्ट्रक्चरल म्यूरल्स (भित्ति चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.