सासाराम, फरवरी 15 -- चेनारी, एक संवाददाता । जिले की प्रसिद्ध गुप्ता धाम में आयोजित महाशिवरात्रि पर रविवार को डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। सुबह दो बजे से ही गुप्ताधाम द्वार पर पवित्र गुफा में जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गुफा स्थित पवित्र शिवलिंग के पास जाकर जलाभिषेक व पूजा अर्चना की। श्रद्धालु हाथों में जल, बेलपत्र, फूल,-माला लेकर पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...