सासाराम, अगस्त 12 -- शिवसागर, एक संवाददाता। बड्डी थाना क्षेत्र के पनारी घाट से गुप्ता धाम जाने वाले मार्ग पर तीन शिवभक्त श्रद्धालुओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। बुधवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने घटनास्थल और गुप्ता धाम जाने वाले दुर्गम मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी लेने के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...