अल्मोड़ा, दिसम्बर 20 -- क्षेत्र में गुलदार की दहशत बरकरार है। वहीं, दो दिन में दो गुलदार के पिंजरों में कैद होने से क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन अब भी कई जगह गुलदार की चहलकदमी दिखाई दे रही है। वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट गोपाल दत्त जोशी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुप्टली और ध्याड़ी में भी पिंजरा लगाया था। गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के साथ ट्रैप कैमरों से नजर रखी जा रही थी। इसके अलावा गवाड़, इड़ा, कांडे, जमीनीपार, बुधीना, जमीनिवार, भंडारगाव, उलेनी, चितेली, गनाई, ध्याड़ी, गुप्टली आदि में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे थे। तीन दिन पूर्व असगोली (गुप्टली, बेदुली) में गुलदार पिंजरे में कैद हुआ था। इससे वहां के लोगों ने राहत की सांस ली थी। अब ध्याड़ी गांव में भी लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया है। वन विभाग की ...