संभल, मई 21 -- बबराला क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से युवाओं की एक टीम ने बुधवार को राजघाट गंगा किनारे पौधारोपण अभियान चलाया। युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। युवाओं का कहना था कि ग्लोबल वॉर्मिंग और हर वर्ष बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना बेहद जरूरी है। इसी संकल्प के साथ टीम ने गंगा घाट और आसपास के क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने की पहल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...