संभल, दिसम्बर 6 -- जिले में एसआईआर कार्य को लेकर गुन्नौर विकास खंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया मानक स्थापित किया है। खंड के सभी 50 बीएलओ ने अपना 100 प्रतिशत कार्य समय पर पूरा कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल के प्रभावी निर्देशन में संभव हुई। उत्कृष्ट कार्य के लिए शुक्रवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बीईओ मुंशी लाल पटेल को शॉल ओढ़ाकर और 11 हजार रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि गुन्नौर ब्लॉक का यह प्रदर्शन पूरी टीम की मेहनत और जिम्मेदारी का परिणाम है। सम्मान समारोह के दौरान एडीएम प्रदीप वर्मा, बीएलए अलका शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। गुन्नौर के सभी 50 बीएलओ का यह संयुक्त प्रयास जिले में प्रशासनिक दक्षता का प्रेरक उदाहरण बन गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.