संभल, जनवरी 12 -- तहसील क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में आज भी लोग ऐसी परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर हैं, जहां हाईटेंशन और लो टेंशन बिजली लाइनें सीधे घरों, स्कूलों और खेतों के ऊपर से गुजर रही हैं। कस्बा बबराला, गुन्नौर, रसूलपुर, सैंजना मुस्लिम, बिजुआ नगला और बिचपुरी सैलाब के घेरों में यह समस्या वर्षों से जस की तस बनी हुई है। विद्युत आपूर्ति का यह ढांचा दशकों पुराना बताया जा रहा है। उस समय आबादी सीमित थी और बिजली लाइनें खुली जमीनों से होकर निकाली गई थीं। लेकिन समय के साथ बस्तियां फैलती गईं और वही जमीनें रिहायशी, शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बन गईं। नतीजा यह हुआ कि आज कई मकानों की छतों के ठीक ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, जो लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में तार टूटने, शॉर्ट सर्...