संभल, मार्च 7 -- नगर पंचायत गुन्नौर द्वारा नेहरू चौक स्थित गुन्नौर-बदायूं और गुन्नौर-नरोरा हाईवे पर पार्किंग का ठेका दिया गया है, लेकिन ठेकेदार पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करने और मनमानी करने के आरोप लग रहे हैं। इससे वाहन चालक और स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार दोनों तरफ बिना अनुमति पार्किंग पर्चियां काट रहा है और तय शुल्क से अधिक पैसे वसूल रहा है। इतना ही नहीं, यदि कोई व्यक्ति सड़क किनारे थोड़ी देर के लिए वाहन रोककर फल या अन्य सामान लेने भी रुकता है, तो उससे भी पार्किंग शुल्क की पर्ची थमा दी जाती है। वाहन चालकों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत भी की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि पार्किंग ठेके के लिए किसी भी अखबार में टेंडर प्रकाशित नहीं किया गया और मनम...