संभल, जनवरी 21 -- गुन्नौर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के शाखा प्रतिनिधि पद के नामांकन के दौरान हुए विवाद के बाद गुन्नौर की राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को सपा और भाजपा समर्थकों के बीच हुए टकराव के बाद बुधवार को सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक का आरोप है कि उनके पुत्र अखिलेश यादव के साथ नामांकन के दौरान मारपीट की गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नामांकन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है। विधायक ने कहा कि उनके खेमे के प्रत्याशी योगेंद्र और ममता के नामांकन में किसी तरह की घपलेबाजी नहीं होनी चाहिए। रामखिलाड़ी यादव ने भाजपा और उसके समर्थकों पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। उधर, स्थिति को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक क...