संभल, मार्च 11 -- गुन्नौर में बबराला-बदायूं हाईवे पर नेहरू चौक के नजदीक मंगलवार की देर रात्रि लगभग 11 बजे सड़क हादसे में 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बबराला की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई। लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी गुन्नौर पहुंचाया जहां पर डॉक्टर अजहर अली ने सत्येंद्र यादव को मृतक घोषित कर दिया जबकि योगेश की हालात को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गुन्नौर क्षेत्र के गांव बिचपुरी सैलाब निवासी जोगेश यादव पुत्र रनवीर सिंह एवं उसका भतीजा सत्येंद्र यादव पुत्र ऋषिपाल सिंह बाइक बाइक पर बैठकर बबराला थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर से योगेश की बहन रेखा देवी के घर से आ रहे थे। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.