संभल, मार्च 5 -- क्षेत्र के गांव रसूलपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक विधवा महिला का घर और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आकर एक भैंस झुलस गई, जबकि उसके छोटे बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। घर में रखा राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि होली के पर्व पर आग लगने से उसका त्यौहार फीका पड़ गया और हजारों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं गुन्नौर क्षेत्र में होली का पर्व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। लोगों ने परंपरागत रूप से होलिका दहन किया और होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इधर गुन्नौर-नरोरा हाईवे पर रसूलपुर के पास सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.