संभल, जनवरी 24 -- गुन्नौर कोतवाली में तैनात सिपाही आशीष वर्मा की देर रात अपने सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिपाही का शव कमरे में खिड़की के पास फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि सिपाही को कई बार फोन किया गया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो संदेह हुआ। इसके बाद पुलिसकर्मी कमरे तक पहुंचे और आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। मजबूरन दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तत्काल सिपाही के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के अनुसार, सिपाही की मौत के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.