संभल, फरवरी 26 -- गुन्नौर के मोहल्ला अस्पताल निवासी शाहरुख पुत्र बाबू दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। मंगलवार देर रात युवक बाइक से दिल्ली शाहदरा रोड पर जा रहा था। तभी अचानक बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन बुधवार को दिल्ली पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव घर ले आये। जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बुधवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में ...