गुना, फरवरी 8 -- गुना के चाचौड़ा में स्थित एक जेल में कैदियों से बर्बरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हिरासत में लिए गए कैदियों को उपजेलर यूएस मोहाने कथित तौर पर पेड़ से बांधकर जमकर पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उपजेलर एक कैदी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से लाठी से पीटते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस मामले ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद चाचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय ने संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिख उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एसडीएम को तीन दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए इस वीडियो के बारे में पता चला है। एसडीएम के मुताबिक वीडियो कितना पुराना है और किस कारण कैदियों को इस तरह पीटा गया था इसके पीछे की वजह का पता लगाया जा ...