भदोही, फरवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। इबादत और गुनाहों से तौबा करने वाला पर्व शब-ए-बरात आज यानि तीन फरवरी मंगलवार को मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर सोमवार को पूरे दिन लोगों ने पसीना बहाया। कब्रिस्तानों में सफाई का दौर देर शाम तक चला। साथ ही घर में व्यंजनों को बनाने की रेसपी तैयारी की गई। बता दें कि शब-ए-बारात की रात को मस्जिदों में अल्लाह तआला की इबादत करने से दुनियावी तालिम को बढ़ावा और जीवन भर सुख-शांति, गुनाहों से मुक्ति मिलती है। वहीं कब्रिस्तानों में पहुंच कर पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ी जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक यह रात साल एक बार शबान महीने की 14 तारीख को सूर्यास्त के बाद शुरू होती है। मुसलमानों के लिए यह रात बेद फजीलत की रात भी मानी जाती है। इस दिन सभी मुसलमान अल्लाह की इबादत कर दुआएं मांगते हैं और अपने गुनाहों ...