कोडरमा, मार्च 6 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। रमजान मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज अदा करने के लिए शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अजान होते ही लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की ओर निकल पड़े। जुमे की नमाज को लेकर क्षेत्र की मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। प्रखंड के जामा मस्जिद मरकच्चो, शाहगंज मस्जिद, कर्बलानगर, महुआटांड, नादकरी, भोजपुर, महंगाई, देवीपूर, मुरकमनाई, पुरनानगर, मंझलानगर, तेलियामारन, दरदाही, कोंडराडीह सहित अन्य गांवों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुमे की नमाज अदा की। नमाज में बड़े-बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए। नमाज के दौरान मस्जिदों का माहौल पूरी तरह इबादत और रूहानियत से सराबोर रहा।मस्जिदों के इमाम ने नमाज से पहले तकरीर करते हुए कहा कि ...