बदायूं, जुलाई 7 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के गुनहगारों को सजा दिलाने को कांग्रेस आज पदयात्रा निकालेगी। पद यात्रा आंबेडकर पार्क से शुरू होकर डीएम कार्यालय तक जायेगी। यहां राष्ट्रपति को संबोधित डीएम को ज्ञापन देंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितता करने वालों को बचा रही है। श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की घटनाओं ने लोगों की आस्था को चोट पहुंची है और लोग आहत हैं। ट्रस्ट में सभी लोग भाजपा और आरएसएस के हैं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस आज करेगी सद्बुद्धि यात्रा चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने पर भाजपा आरएसएस असली गुनहगारों को बचा रहे हैं। मामले की जांच हाईकोर्ट के जज द्वारा कराने और ...