चक्रधरपुर, जुलाई 14 -- सोनुवा। गुदड़ी प्रखंड गुदड़ी में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आत्मा द्वारा आत्मनिर्भर दलहन योजना के अंतर्गत सोमवार को 52 प्रगतिशील किसानों के बीच शतप्रतिशत प्रतिशत अनुदान पर बीज मिनीकिट का वितरण किया गया। योजना के तहत किसानों को अरहर, मूंग एवं उरद के बीज मिनीकिट उपलब्ध कराए गए। साथ ही प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन) के लिए धान बीज का भी वितरण किया गया, ताकि किसान आधुनिक तकनीक के साथ बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें और उनकी आय में वृद्धि हो। बीज वितरण कार्यक्रम में बीटीएम अजीत भुइयां, जेएसएलपीएस के एफटीसी जगदीश बांकिरा, कृषक मित्र तथा क्षेत्र के कई प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत बीजों के उपयोग, वैज्ञानिक खेती की तकनीकों तथा दलहन उत्पादन बढ़ाने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्त...