चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- सोनुवा। गुदड़ी व बंदगांव क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र में स्थित गुदड़ी प्रखंड कमरोड़ा पंचायत के जतरमा गांव में शनिवार सुबह अचानक हाथियों का एक झुंड ने दस्तक दी है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों का झुंड जतरमा गांव के पास जंगल में डेरा डाले हुए है। सुबह कुछ हाथी गांव के पास आ धमके। जिसके बाद ग्रामीण घर छोड़ कर सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए विवश हुए। हाथियों के गांव पहुंचने की सूचना पाकर आसपास गांव के लोग जतरमा गांव के ग्रामीणों के साथ हाथी को गांव से दूर भगाने का प्रयास किया। हालांकि की हाथियों का झुंड गांव के पास जंगल में अपना डेरा लगा दिया। विगत दिनों जिले के गोइलकेरा, टोंटो, मझगांव आदि क्षेत्र में हाथियों द्वारा ग्रामीणों के ऊपर हमला करने की जैसी घटना की आशंका से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.