चक्रधरपुर, अप्रैल 28 -- सोनुवा। विधायक जगत माझी सोमवार को सुदूर गुदड़ी प्रखंड के जाते गांव पहुंचे। यहां विधायक ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गुदड़ी प्रखंड क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्किंग की समस्या को प्रमुखता से रखते हुए निदान की मांग की। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि मोबाइल नेटवर्किंग और इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही समय पर नहीं हो पाता है। कहा कि इंटरनेट के अभाव में आज भी सोनुवा प्रखंड पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बछवाड़ा: सात माह पहले हुआ टेंडर फिर भी नहीं बन रही सड़क प्राथमिक विद्यालय के निमार्णाधीन भवन में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने ग्रामीणों के साथ निरीक्षण...