चक्रधरपुर, मार्च 26 -- सोनुवा: गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा गांव में सोमवार को नामजन बरजो नामक एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को आंगन में जलाने की घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद हत्यारोपी बेटा खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र की ओर फरार हो गया था। सूचना के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो दिन बाद बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने नामजन बरजो की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली है। आरोपी के मुताबिक हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा उसने शव के साथ जला दिया है। अपना अपराध स्वीकार करते हुए नामजन ने कहा कि उसने मां के तानों से क्रोधित होकर घटना को अंजाम दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...