जमशेदपुर, जून 8 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे गुदरी बाजार स्थित मुरारी सेठ की दुकान को तोड़ने के मुद्दे पर झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। इसमें रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पेश होकर पक्ष रखेंगे। बताया जाता है कि मुरारी सेठ की दुकान को तोड़ने का आदेश अप्रैल में हुआ था लेकिन झारखंड हाई कोर्ट में अर्जी देने के कारण रेलवे कार्रवाई नहीं कर सकी थी। हाई कोर्ट द्वारा व्यापारी को दी गई समय सीमा मंगलवार को खत्म हो रही है। हाई कोर्ट से जारी आदेश का इंतजार रेलवे इंजीनियरिंग विभाग कर रहा है। मालूम हो कि मुरारी सेठ के अलावा भी रेलवे ने गुदरी बाजार में अन्य दुकानों को भी हटाने की नोटिस कई बार दे चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...