गुदड़ी व टोंटो में लगेगा शिविर
चाईबासा, अक्टूबर 5 -- चाईबासा। जिले के आकांक्षी प्रखंड गुदड़ी एवं टोंटो में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का आयोजन भारत सरकार की दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण खरीदने एवं फिटिंग के लिए सहायता योजना (एडीआईपी) तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाई) के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से किया जा रहा है। गुदड़ी में 05 एवं 06 अक्तूबर को तथा टोंटो में 07 एवं 08 अक्तूबर को शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुगम बनाना तथा उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। शिविर में आने वाले सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.