जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग बुधवार को गुदड़ी बाजार में एक दुकान को नहीं तोड़ सका, जबकि हंगामे की आशंका पर मजिस्ट्रेट सुदीप्त राज के साथ बागबेड़ा थाना और आरपीएफ के दर्जनों जवान बाजार में मुस्तैद थे। बताया जाता है कि मुरारी सेठ के मुकदमा हारने पर ही टाटानगर इंजीनियरिंग विभाग ने जमीन खाली करने का नोटिस दिया था, लेकिन दुकान खाली नहीं हुई। इससे अतिक्रमण हटाओ अभियान की योजना बनी। जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया था, लेकिन तोड़फोड़ शुरू होने से पूर्व कृषि उत्पादन बाजार समिति के सदस्य दीपक भालोटिया व अन्य बाजार पहुंच गए। दुकानदार व अन्य ने मजिस्ट्रेट और सुरक्षा पदाधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट में अर्जी मंजूर होने की जानकारी के साथ दस्तावेज दिखाया। यह भी पढ़ें- गुदड़ी बाजार में नहीं हटा अतिक्रमण, हाईकोर्ट की अर...