जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने स्टेशन रोड के गुदड़ी बाजार में एक और बर्मामाइंस लकड़ी टाल क्षेत्र में तीन दुकानों को माइकिंग कर अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया है। विभाग ने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने पर तीन-चार दिन में सुरक्षा बल और मजिस्ट्रेट की निगरानी में तोड़ने का अभियान चलेगा। गुदड़ी बाजार में मुरारी सेठ की दुकान तोड़ने की नोटिस रेलवे ने पहले ही दिया था और माइक से घोषणा भी की। दूसरी ओर, रेलवे में बर्मामाइंस स्थित लकड़ी टाल और आठ फ्लैट का मकान तोड़ने की तैयारी है। स्टेशन रोड में पेट्रोल पंप संचालक को भी रेलवे ने नोटिस दिया है, ताकि, सड़क चौड़ीकरण कार्य में जमीन की दिक्कत न हो। इंजीनियरिंग विभाग के नोटिस पर रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ ने कार्यालय खाली कर दिया। मेंस कांग्रेस कार्यालय जल्...