कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम अन्तर्गत कुल चार लोगों को जिला बदर करने का आदेश दिए है। जिला बदर होने वालों में अनिल कुमार पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम भक्तन का पुरवा थाना मंझनपुर को तीन माह के लिए, जय सिंह उर्फ उण्टा पुत्र जुग्गीलाल निवासी ग्राम धर्मुहापुर थाना मंझनपुर को तीन माह तो बृजेश कुमार उर्फ पप्पू सोनकर पुत्र चुलबाज उर्फ चुनबाद सोनकर निवासी ग्राम मवई थाना महेवाघाट को छ: माह के लिए जिला बदर किया गया है। इसी तरह ललई तिवारी पुत्र कन्धई तिवारी निवासी ग्राम इचौली थाना कोखराज को छ: माह के लिए जिला बदर किया गया। जिला मजिस्ट्रेट की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कम्प मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...