हरदोई, फरवरी 3 -- पिहानी। पिहानी से कुल्हावर जाने वाली सड़क के निर्माण के बाद उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण को मानक विहीन बताते हुए उच्चाधिकारियों से जांच कराने की मांग की है। किसान नेता राहुल मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी डालने की मशीन कुल्हावर पहुंची। इससे स्पष्ट हो गया कि अब सड़क का कार्य लगभग पूर्ण माना जा रहा है। जबकि अभी भी सड़क पर कई स्थानों पर जम्पिंग दिखाई दे रही है और पुलिया का कार्य अधूरा है। लोगों को उम्मीद थी कि अभी कुछ काम बाकी है, लेकिन बिना खामियां दूर किए ही फिनिशिंग का कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से हॉटमिक्स सड़क बनाई गई है, लेकिन मौके पर सड़क की स्थिति देखकर उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ...