संतकबीरनगर, मार्च 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लाक में निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय की गुणवत्ता के मामले में गंभीर लापरवाही सामने आ गई। टेढ़ी बनी दीवार और घटिया सामग्री देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दीवार तत्काल गिरवाकर दोबारा मानक के अनुसार निर्माण कराने का निर्देश दिया। साथ ही पूरे निर्माण कार्य की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की गई है। डीएम के आदेश पर ब्लाककर्मी हथौड़ा चलवाकर गुणवत्ता विहीन दीवार को जमीदोज कराने में जुट गए।जिलाधिकारी आलोक कुमार ने नाथनगर ब्लाक के निर्माणधीन बीडीओ कार्यालय के मानक की जांच की तो भारी खामियां उजागर हुई। गुणवत्ता विहीन सामग्री के साथ टेढ़ी दीवार देख डीएम भड़क गए। उन्होंने बीडीओ को तत्काल काम रोकने व गुणवत्ता विहीन दीवार गिरने का निर्देश दिया। तीन सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.