गुणवत्ता मानक में पहला स्थान पाने को तय हो रही काम की जिम्मेदारी
मोतिहारी, जुलाई 11 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल एक बार फिर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक में बिहार में पहला स्थान हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। पिछले वर्ष राज्य भर में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर टॉप स्थान पाने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन इस बार भी उसी कीर्तिमान को दोहराने के लिए कमर कस चुका है। अगस्त महीने में राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय जांच दल मोतिहारी सदर अस्पताल का निरीक्षण करने आएगा। राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र पाने के लिए अस्पताल को 100 अंकों में से कम से कम 95 अंक लाना अनिवार्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सिविल सर्जन और उपाधीक्षक ने सभी विभागाध्यक्षों, चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों और सफाईकर्मियों के साथ लगातार बैठकें शुरू कर दी हैं। हर वार्ड और हर विभाग की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.