गुणवत्ता मानकों पर भी ध्यान दें अस्पताल: श्रीनिवास
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम श्रीनिवास ने मंगलवार को अस्पतालों से आग्रह किया कि वे केवल मरीजों की देखभाल पर ही नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों पर भी ध्यान दें। 'फिक्की हील 2026' के 20वें संस्करण में उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी दोनों में अस्पतालों और आतिथ्य के बीच तालमेल बिठाने की जरूरत है।एम्स के पूर्व निदेशक ने कहा कि भारत ने 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' के जरिए एक मजबूत डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम तैयार किया है। यह एक 'गेम चेंजर' साबित होगा, क्योंकि देश के पास डेटा का एक विशाल भंडार है।उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर सिस्टम के केंद्र में लोगों को रखना सबसे महत्वपूर्ण है। यानी सही समय पर सही इलाज देना और उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचाना। 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' का मुख्य फोकस भी यही है।इस अवसर पर 'म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.