फतेहपुर, मई 20 -- फतेहपुर। रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बीच यात्री हाल में लगे टूटे टायल्स को बदल दिया गया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और क्षतिग्रस्त टायल्स हटाकर नए टायल्स लगवाए गए। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से जीएसयू (गति शक्ति यूनिट) द्वारा विकास कार्य कराए गए हैं। हालांकि, काम पूरा होने और हैंडओवर से पहले ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर खुली कैंटीन यात्री हाल में लगाए गए टायल्स कई स्थानों पर टूट गए थे, जिससे वहां गड्ढे दिखाई देने लगे थे। इससे यात्रियों को आवाजाही में दि...